मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत दूसरे दिन भी आयोजित हुए विविध कार्यक्रम।
प्रभात फेरी, तिरंगा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साफ सफाई सहित पंच प्रण की शपथ के कार्यक्रम हुए आयोजित।
अक्षय मेल ब्यूरो।
मुसाफिरखाना अमेठी। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत "मेरी माटी मेरा देश" मिट्टी को नमन-वीरों का वंदन अभियान के तहत गुरुवार को दूसरे दिन विकास खंड मुसाफिरखाना में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
ब्लॉक संसाधन केंद्र सभागार में खंड शिक्षा अधिकारी राम ललित ने उपस्थित कर्मचारियों को पंच प्रण की शपथ दिलाई, इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक पुनीत माटी वंदनोत्सव है जिसमें हम सभी के लिए अपनी विराट संस्कृति विरासत के अवलोकन व मातृभूमि के वीर सपूतों/स्वतंत्रता संग्राम के जाने-अनजाने सेनानियों के योगदान से प्रेरणा लेने का स्वर्णिम अवसर है। हम सभी संकल्पित होकर इस महोत्सव को मनाए तो यह हमारा परम सौभाग्य होगा, सौभाग्यमय उत्सवी रस की जन-जन तक पहुंच का सुनिश्चयन सरकार का ध्येय है। उन्होंने कहा कि देश की राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए शासन की मंशा के अनुरूप दिनांक 9 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय गुन्नौर उमामिश्रपुर पिंडारा महाराज शादीपुर दादरा मुसाफिरखाना सहित समस्त
प्राथमिक विद्यालयों में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत प्रभात फेरी, तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। उक्त मौके पर विवेक मिश्र हरि प्रसाद यादव सालिक राम मौर्य सुमन प्रजापति राधेश्याम प्रतिभा पाण्डेय दिनेश तिवारी प्रीति तिवारी सत्य कुमारी सिंह राजेंद्र यादव महेन्द्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ