मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ उ0प्र0 सरकार के दिशा-निर्देश के क्रम में 22 जुलाई 2023 को बृहद वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम के कुशल निर्देशन में जिला प्रोबेशन अधिकारी जौनपुर विजय कुमार पाण्डेय द्वारा बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत ग्राम वीरपालपुर विकासखण्ड सिकरारा, जौनपुर में बेटीयो के नाम पौधरोपण के तहत फलदार पौधे लगवाये गये जिसमे शिवकुमार पुत्री राजमणि मौर्या, रागनी पुत्री फुलचन्द, प्रीती पुत्री रमेश, मधु पुत्री रायसाहब, रागनी पुत्री रामआसरे, खुशी पुत्री उमेश, ज्योति पुत्री विद्या मौर्या, सोनम पुत्री बिजय कुमार, शिवागी पुत्री अशोक कुमार, स्वाती पुत्री राकेश, माधुरी पुत्री बाबुलाल, पुजा पुत्री शिवशंकर, रबिना एवं कंचन पुत्री राजकुमार, माडी पुत्री शिवशंकर के घर पर बालिकाओं को पौधा देते हुए मौके पर ही पौध को रोपित कराया गया साथ ही सभी बालिकाओं एवं महिलाओं को अवगत कराया गया कि यह पौधा आप के नाम से जाना जायेगा इसकी सुरक्षा एवं देखभाल आप की जिम्मेदारी है। सभी बालिकाओं एवं महिलाओं ने आश्वस्त किया कि लगाये गये मन पसंद फलदार पौधे शत-प्रतिशत बचा लिये जायेंगे।
उक्त कार्य हेतु तीन दिवस पूर्व जिला प्रोबेशन कार्यालय के केयर टेकर दिनेश कुमार मौर्या द्वारा माइको प्लान के तहत घर-घर जाकर बालिकाओं को उक्त अभियान की जानकारी दी गयी। परिवार की उपयोगिता एवं पंसद के अनुसार बच्चिओं ने ऑवला, अमरूद, अनार, पारीजात, मुसम्मी के फल बताये गये थे, यह पौधे जिला उद्यान अधिकारी जौनपुर द्वारा उपलब्ध कराये गये। पौधरोपण अभियान में बाल संरक्षण अधिकारी चन्दन राय के साथ ही वीरपालपुर के ग्राम प्रधान शैलेश मौर्या एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य रामसिंह मौर्या एवं अन्य ग्रामीण जनो का सहयोग सराहनीय रहा।


0 टिप्पणियाँ