गुन्नौर शिक्षक संकुल की मासिक बैठक प्राथमिक विद्यालय चकबहेर में सम्पन्न।

गुन्नौर शिक्षक संकुल की मासिक बैठक प्राथमिक विद्यालय चकबहेर में सम्पन्न।


 अक्षय मेल ब्यूरो मुसाफिरखाना। स्थानीय विकास खण्ड के गुन्नौर शिक्षक संकुल की मासिक बैठक प्राथमिक विद्यालय चकबहेर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता हरि प्रसाद यादव तथा संचालन नोडल शिक्षक संकुल विवेक मिश्र  द्वारा  किया गया। बैठक में  अमित यादव द्वारा निपुण भारत मिशन से संबंधित कार्ययोजना चार्ट के माध्यम से प्रस्तुत की गई।  उमेश विश्वकर्मा द्वारा बैठक में निपुण भारत लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु कार्ययोजना प्रस्तुत की गई।
बैठक में निपुण भारत लक्ष्य की प्रगति पर चर्चा। स्कूल रेडीनेस तथा FLN पर चर्चा । विद्यालय में बच्चों की सीख व शिक्षण प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास को साझा करना। कक्षा में उत्कृष्ट शिक्षण पद्यतियों व रोचक गतिविधियों व टी. एल. एम. प्रयोग।आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका से आगामी माह के लिए तैयार शिक्षण योजनाओं का प्रस्तुतिकरण। गणित किट , बिग बुक, पुस्तकालय का उचित प्रयोग, शिक्षण अधिगम को सुगम बनाने हेतु किया जाना। डी. बी. टी. के कार्यों का सफल संचालन आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई -
बैठक में  गीतांजलि सिंह अनुप्रास गुप्ता ए आरपी अर्चना मौर्य राम राज यादव बृजेश यादव राजेंद्र यादव अंकुर मिथलेश मजीदुन सहित सभी विद्यालय के समस्त अध्यापक शिक्षामित्र व अनुदेशक  उपस्थित रहे। बैठक के अंत में प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित यादव ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ