अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ.टी.सी./सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रशान्त कुमार ने अवगत कराय है कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आज 10 जुलाई 2023 को राजकीय संप्रेक्षण गृह रामनगर, वाराणसी, राजकीय बालगृह बालक रामनगर वाराणसी का आकस्मिक निरीक्षण अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ.टी.सी./सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जौनपुर श्री प्रशान्त कुमार द्वारा किया गया।
सर्वप्रथम राजकीय संप्रेक्षण गृह रामनगर, वाराणसी का निरीक्षण किया गया। इस सदन में उपस्थित बालकों से वार्ता की गई तथा उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया। पूरे सदन की साफ-सफाई व्यवस्था एवं बालकों के खान-पान एवं पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था दुरूस्त रखने हेतु निर्देश दिए गए।
तदोपरांत राजकीय बालगृह बालक रामनगर, वाराणसी में उपस्थित बच्चों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। राजकीय संप्रेक्षण बालगृह रामनगर में किशोर अपचारियों से वार्ता की गई। इन संस्थाओं के अधीक्षकों से भी वार्ता की गई। किशोरों द्वारा कोई परेशानी होना नहीं बताया गया।
सचिव द्वारा नालसा की योजनाओं, विधिक सेवा गतिविधियों, मौलिक व कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उनके बताया गया कि नालसा की योजना के अर्न्तगत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कमजोर व असहाय वर्ग के लोगों एवं महिलाओं को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करायी जाती है, किसी प्रकार की विधिक सहायता की आवश्यकता होने पर सम्बन्धित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र प्रेषित कर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर राजकीय संप्रेक्षण गृह वाराणसी के प्रभारी अधीक्षक श्री दीपचन्द्र मौर्य, श्री रविन्द्र प्रसाद सिंह, वेतकला प्रशिक्षक, श्री सोहन लाल क्रीडा संयोजक, केयर टेकर, श्री धर्मपाल, जगराम यादव, सेवा प्रदाता, श्री विकास मौर्या, आलोक कुमार भारती, सिपाही संग्राम यादव, होमगार्ड, श्री रामनरेश प्रसाद, आजाद सिंह, साबिर अली, विजयशंर यादव एवं बालक उपस्थित रहे

0 टिप्पणियाँ