जिला ग्रामोद्योग कार्यालय जौनपुर में किया गया। मिट्टी का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ उ0प्र0 माटीकला बोर्ड के मा0 सदस्य श्री अजीत प्रजापति एवं जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जौनपुर श्री वी0के0 सिंह द्वारा किया गया।

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वी0के0 सिंह ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 माटीकला बोर्ड जनपद जौनपुर द्वारा उ0प्र0 माटीकला बोर्ड के छठे स्थापना दिवस के अवसर पर माटीकला दिवस कार्यक्रम (अपनी माटी अपना मान, माटी उद्यम अपनी शान) का आयोजन जिला ग्रामोद्योग कार्यालय जौनपुर में किया गया। मिट्टी का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ उ0प्र0 माटीकला बोर्ड के मा0 सदस्य श्री अजीत प्रजापति एवं जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जौनपुर श्री वी0के0 सिंह द्वारा किया गया।
                कार्यक्रम में उद्यमीयों को माटीकला के उत्पादों का अधिकाधिक प्रयोग करने एवं दुसरो को प्रेरित करने तथा प्रचार-प्रसार हेतु शपथ दिलाई गई, उपस्थित जन समुदाय को माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना, माटीकला टूल-किट्स वितरण योजना, माटीकला 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
                 श्री वी0के सिंह ने इलेक्ट्रानिक चाक के बारे में बताया की इससे कम समय में अधिक उत्पाद करके अधिक लाभ कमा सकते है। मा0 सदस्य महोदय ने कहा कि मिट्टी के बर्तन स्वास्थ को नुकसान नहीं पहॅुचाते जबकि डिस्पोजल से बने बर्तन स्वास्थ के लिए बहुत हानिकारक होते है।
                 कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी विनोद कुमार पाण्डेय, प्रकाशचन्द्र श्रीवास्तव, दीपक कुमार सोनी एवं जनपद से आये हुए प्रजापति समाज के लोग उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ