गंभीर नहीं पंचायतों के जिम्मेदार अफसर नहीं दे रहे ध्यान
सफाई कर्मियों की लचरता एवं अधिकारियों अनदेखी के चलते गांव में देखा जा रहा गंदगी का अंबार जिम्मेदार अपने कर्तव्यों के प्रति देखे जा रहे उदासीन
राजेश पाल
अक्षय मेल समाचार बाजार शुक्ल अमेठी। गांवों को साफ स्वच्छ बनाने के लिए भले ही लाखों रुपये खर्च किए गए हों। अभी भी विकासखंड के ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई नहीं होने से कई गावो में जगह-जगह गंदगी के अंबार देखे जा रहे हैं। पंचायतों द्वारा साफ-सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बानगी के तौर पर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सभा शेखपुर भड़रा बूबूपुर आदि के अधिकतर गांव में स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ाते देखे जा रहे हैं। ग्राम सभाओं में सफाई कर्मी नजर ही नहीं आते हैं। सफाई नहीं होने से गंदगी का प्रकोप बढ़ते देखा जा रहा है।
स्थानीय लोगों से की गई बात साझा
उक्त संबंध में स्थानीय लोगों से बात साझा की गई बताया पंचायतों में सरपंच की अनदेखी के कारण गंदगी का अंबार लगा देखा जा रहा है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। गांव में नियमित रूप से सफाई नहीं कराए जाने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। वहीं नाले-नालियां भी जाम होने से गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। गंदगी से परेशान ग्रामीण कई बार पंचायतों के सरपंच व जिम्मेदार लोगों से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन साफ-सफाई पर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया है। गांव में गंदगी पसरी होने से संक्रमित बीमारियां फैलने की आशंका देखी जा रही हैं। कई ग्राम सभाओं में सफाई नहीं होने के कारण लोगों को कचरे के ढेरों के ऊपर से होकर निकलना पड़ता है। बरसात के मौसम में स्थिति ज्यादा खराब हो जाती है। क्योंकि कचरे में पानी भर जाने से दुर्गंध आती रहती है। ग्रामीणों ने सरपंच, सचिव से नियमित बस्ती में साफ-सफाई कराए जाने की मांग की है।
क्या बोले जिम्मेदार
उक्त संबंध में एडीओ पंचायत एसपी सिंह से बात साझा की गई बताया संज्ञान में नहीं है। गांव में गंदगी है तो टीम भेजकर जल्द सफाई कराई जाएगी। विभाग स्वच्छता अभियान के प्रति संकल्पित है।

0 टिप्पणियाँ