जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु/श्रम बंधु/ब्यापार बंधु एवं जिला स्तरीय निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गई।

वीरेन्द्र कुमार यादव अक्षय मेल समाचार जौनपुर
बैठक में मेसर्स रामापालिमरश प्रतिनिधि द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि उनकी ईकाई से जल निकासी की समस्या अभी भी बनी हुई है जिस पर जिला पंचायत विभाग द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि टेंडर हो चुका है, जून तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उकनी पावर हाउस सब स्टेशन का कार्य 01 माह में पूर्ण करा लें। आवास विकास द्वारा सीडा में नाली ह्यूम पाइप कार्य पूर्ण न होने पर अध्यक्ष महोदय द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया। 
       जनपद में अब तक हुए कुल 129 एम0ओ0यू0 को धरातल पर लाने के सभी निवेशकों से अध्यक्ष महोदय द्वारा वार्ता की गई। निवेशकों की समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जिससे आगामी प्रस्तावित जी0बी0सी0 सितंबर माह में अधिक से अधिक निवेशकों को प्रतिभाग कराये जाने के निर्देश दिए गए हैं। एम0ओ0 यू0 में मेसर्स कीर्तिकुंज द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि मेरे भूखंड 41व 45, करवाने में समस्या पर अध्यक्ष महोदय संबंधित उपजिलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। 
        मेसर्स इमबरूसिया मार्केटिग पर अध्यक्ष महोदय द्वारा उप निदेशक कृषि को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिए गए। संयुक्त निदेशक एम0एस0एम0ई0 प्रयागराज द्वारा निर्यात प्रोत्साहन द्वारा ZED एवं विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। जिस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा उपनिदेशक कृषि को संयुक्त निदेशक से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। सीडा के सभागार में प्रोजेक्टर स्क्रीन एवं स्टरीट लाइन लगवाने के संबंध में अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा जैम के माध्यम से कार्य करने के निर्देश दिए। 
       मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम द्वारा ओ0डी0ओ0पी0 उत्पाद, ऊनी दरी पर निर्यात हेतु संयुक्त निदेशक एम0एस0एम0ई0 को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिए गए हैं।
         बैठक में उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह, संयुक्त निदेशक एम0एस0एम0ई0 नैनी एल बी एस यादव, गौतम गिरी सहायक श्रमायुक्त, मनीष राय सहायक आयुक्त जी एस टी, जय प्रकाश सहायक प्रबंधक एवं अन्य उदमीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ