15 मई 2023 तक जिले में जिला ट्रेनर के माध्यम से हज समिति द्वारा नामित केन्द्रो पर प्रशिक्षण/टीकाकरण कराये जाने के निर्देश दिये

वीरेन्द्र कुमार यादव अक्षय मेल समाचार जौनपुर
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य ने अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति द्वारा हज-2023 में जाने वाले हज यात्रियों को जिलावार प्रशिक्षण/टीकाकरण कराये जाने हेतु निर्धारित केन्द्रों के माध्यम से हज यात्रियों को दिया जाना है। जिसके अनुसार 15 मई 2023 तक जिले में जिला ट्रेनर के माध्यम से हज समिति द्वारा नामित केन्द्रो पर प्रशिक्षण/टीकाकरण कराये जाने के निर्देश दिये गये है।
            उक्त के क्रम में उ0प्र0 राज्य हज समिति द्वारा 163 हज यात्रियों को मदरसा जामिया मोमिना लिलबनात सिपाह जौनपुर को प्रशिक्षण/टीकाकरण कराये जाने हेतु केन्द्र बनाया गया है जिसमें नामित ट्रेनर्स के द्वारा ट्रेनिंग/टीकाकरण 15 मई 2023 को करायी जानी है प्रशिक्षण केन्द्र मदरसा जामिया मोमिना लिल बनात सिपाह जौनपुर नमित ट्रेनर्स श्री अयाज अहमद खान मो0 उमरपुर अहमद खान मण्डी जौनपुर 9451252836 द्वारा दिया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ