मुसाफिरखाना पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम अमेठी को मिली बड़ी सफलता। लूट का एक सरिया लदा ट्रेलर, घटना में प्रयुक्त एक इनोवा,एक फोर्ड कार व एक तमंचा तथा एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ 07 अभियुक्त गिरफ्तार ।

मुसाफिरखाना पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम अमेठी को मिली बड़ी सफलता।

लूट का एक सरिया लदा ट्रेलर, घटना में प्रयुक्त एक इनोवा,एक फोर्ड कार व एक तमंचा तथा एक  जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ 07 अभियुक्त गिरफ्तार ।

अक्षय मेल समाचार।
   मुसाफिरखाना अमेठी। अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान  में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक थाना मुसाफिरखाना अमर सिंह मय हमराही,  स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा  व  सर्विलांस प्रभारी उमेश कुमार मिश्रा अपने हमराहियो के साथ  मु0अ0सं0 51/23 धारा 392,342 भादवि के अभियुक्त की तलाश में ग्रामअढ़नपुर के पास  संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की चेकिंग में लगे थे। तभी मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली  कि दो अप्रैल को सरिया लदे ट्रेलर की लूट से संबंधित अभियुक्त अयोध्या से जगदीशपुर होते हुए लखनऊ की ओर जाने वाले है,सूचना मिलते ही पुलिस ने थौरी बाजार मुख्य मार्ग पर चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान अयोध्या की तरफ से एक इनोवा कार आते हुए दिखी। पुलिस को
देखकर इनोवा सवार अढ़नपुर मार्ग पर भागने लगे जिनका पीछा करके भवानी बगिया तिराहा (थौरी अढ़नपुर मार्ग) के पास इनोवा सवार चार अभियुक्तों को पुलिस ने धर दबोचा।
जब पुलिस के पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम क्रमशः दिनेश तिवारी पुत्र जगराम तिवारी निवासी ग्राम रघुवीरपुर थाना कोतवाली बीकापुर जनपद अयोध्या उम्र करीब 45 वर्ष , दीपक यादव उर्फ महाकाल यादव पुत्र पारसनाथ यादव निवासी कुढा केशवपुर थाना व जनपद अयोध्या उम्र करीब 27 वर्ष , चन्दन यादव पुत्र शिवकरन यादव निवासी ग्राम जयसिंहपुर थाना व जनपद अयोध्या उम्र करीब 27 वर्ष , जीवन कुमार पुत्र स्व0 अलाने निवासी ग्राम चांदपुर हरिवंश थाना पुराकलंदर जनपद अयोध्या उम्र करीब 30 वर्ष बताया । कड़ाई से पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उक्त घटना को दिनेश तिवारी ने साजिश रचकर हम लोगों से करावाया था, घटना के दिन अभियुक्त तिवारी ढ़ाबा अलीगंज से ही इसी इनोवा गाड़ी से ट्रेलर का पीछा करते हुये काफी आगे जाकर ट्रेलर को रोकवाकर अपने कब्जे में ले लिया था । ट्रेलर चालक को अपनी गाड़ी में बैठा लिया था तथा ट्रेलर पर अपने साथियों में से सौरभ तिवारी उर्फ प्रद्युम्न तिवारी पुत्र विपनेश तिवारी ग्राम रमगढवा पोछा बाजार थाना बीकापुर जनपद अयोध्या उम्र करीब 24 वर्ष,ज्ञान सिंह उर्फ शुभम सिंह पुत्र शम्भूनाथ सिंह निवासी ग्राम फतेहनुरपुर थाना हंसवर जनपद अम्बेडकरनगर उम्र करीब 21 वर्ष,कमलेश कुमार यादव पुत्र ब्रह्मदीन यादव निवासी ग्राम खजुराहट थाना कोतवाली बीकापुर जनपद अयोध्या उम्र करीब 27 वर्ष को ट्रेलर चलाकर लखनऊ की ओर जाने को कहा था तथा ट्रेलर चालक को थानाक्षेत्र गोसाईगंज जनपद अयोध्या में धक्कामार के उतार दिया था । ट्रेलर की निगरानी चौबीसी के आगे फीगो कार सहित मौजूद उक्त तीनों व्यक्ति कर रहे थे । शुक्रवार को दिनेश तिवारी के कहने पर किसी ग्राहक के आने का इंतजार करने के लिये चौबीसी जा रहे थे तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस टीम के अनुसार  तलाशी से अभियुक्त चंदन उपरोक्त के कब्जे से 01 तमंचा व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । चारों अभियुक्तों को मय इनोवा वाहन लेकर अभियुक्तों के द्वारा बताये गये स्थान चौबीसी के लिये प्रस्थान किया । चौबीसी मे टोरंट सीएनजी पम्प के पास खड़ी 01 फोर्ड फीगो कार सवार 02 अभियुक्त व लूट के ट्रेलर में सवार 01 अभियुक्त को पकड़ लिया गया । सातों अभियुक्तों को मय माल सहित चौबीसी से गिरफ्तार किया गया । थाना मुसाफिरखाना द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मुसाफिरखाना अमर सिंह, निरीक्षक हंसराज कुशवाहा, उ0नि0 देवेन्द्र सिंह चौहान , उ0नि0 राजेश दीक्षित, हे0 का0 मनोज यादव, हे0का0 अजय गिरि, हे0का0 बालेन्द्र यादव, का0 निशान्त शर्मा, का0 उपेन्द्र सिंह, का0 रूपेश यादव, का0 शुभम गौतम, का0 अतुल नंद । स्वाट टीम- प्रभारी स्वाट टीम धीरेन्द्र कुमार वर्मा, उ0नि0 उमेश कुमार मिश्रा प्रभारी सर्विलांस, हे0का0 पवनेश यादव, हे0का0 नरेन्द्र मिश्रा, हे0का0 अमित मिश्रा, हे0का0 शैलेश चौधरी, का0 अवनीश, का0 ओम प्रकाश पाठक, का0 मनीष, का0 बृजेश सिंह शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ