वीरेन्द्र कुमार यादव अक्षय मेल समाचार जौनपुर
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राम अक्षयबर चौहान ने समस्त आर०ओ० एवं ए०आर०ओ० के कार्य दायित्व के निर्वहन की जानकारी कराई। वाहन के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा एआरटीओ को निर्देशित किया गया कि वाहन की व्यवस्था करा ली जाए। कंट्रोल रूम पर प्राप्त शिकायतों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और सभी आर०ओ०/ए०आर०ओ को निर्देशित किया कि कंट्रोल रूम का नंबर अवश्य रखे।
             वीडियोग्राफी के संबंध में उप निदेशक कृषि को निर्देशित किया कि प्रशिक्षण कराते हुए वीडियोग्राफी कराई जाए। समस्त आर०ओ०/ए०आर०ओ को बूथ की चेकिंग करा लेने के निर्देश दिए।
            लेखा टीम के संबंध में वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार से जानकारी प्राप्त की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि किसी भी दशा में अवैध शराब की बिक्री न होने पाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना स्थल एवं मतदान केंद्रों पर साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था किया जाए।
             इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह सहित निर्वाचन से सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ