अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/जिला खरीद अधिकारी, राम अक्षयवर चौहान ने अवगत कराया है कि जनपद में रबी विपणन वर्ष 2023-24 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत गेंहूॅ के राजकीय खरीद बढ़ाने के उद्देश्य से शासन द्वारा मोबाइल गेंहूॅ क्रय केन्द्रों के माध्यम से भी गेंहूॅ क्रय करने हेतु निम्न निर्देशों के साथ अनुमति प्रदान की गयी है :- क्रय केन्द्र प्रभारी द्वारा ग्राम प्रधानों, उचित दर विक्रेताओं एवं किसानों से सम्पर्क करते हुये एक ट्रक के समतुल्य गेंहूॅ की उपलब्धता होने की स्थिति में मोबाइल क्रय के माध्यम से खरीद करायी जाये। क्रय किये गये गेंहूॅ को सीधे भारतीय खाद्य निगम के निर्धारित डिपो पर सम्प्रदान कराया जायेगा तथा क्रय स्थल से भारतीय खाद्य निगम डिपो तक दूरी क्रय एजेन्सी के जनपद स्तरीय अधिकारी द्वारा प्रमाणित कराते हुए वास्तवित दूरी व ई-टेण्डर की निर्धारित दरों के आधार पर परिवहन व्यय का भुगतान सम्बन्धित क्रय एजेन्सी द्वारा किया जायेगा। मोबाइल क्रय
हेतु हैण्डलिंग व क्रीत गेंहूॅ का भण्डारण डिपो तक परिवहन का कार्य क्रय केन्द्र पर नियुक्त हैण्डलिंग एवं परिवहन ठेकेदार द्वारा किया जायेगा। मोबाइल क्रय केन्द्र के माध्यम से होने वाली गेंहूॅ खरीद, सामान्य क्रय केन्द्र की भांति किसानों का बायोमैट्रिक सत्यापन कराते हुए की जायेगी। क्रय केन्द्र प्रभारी मोबाइल क्रय केन्द्र के माध्यम से खरीद की तिथि से ग्राम प्रधान एवं सम्बन्धित उचित दर विक्रेता को सूचित करेंगे तथा ग्राम प्रधान/उचित दर विक्रेता गॉंव में स्थित किसानों का मोबाइल टीम के आने की सूचना पूर्व में उपलब्ध करायेंगे। जिस किसी भी ग्राम के किसान भाईयों को अपना गेंहूॅ मोबाइल क्रय केन्द्रों के माध्यम से विक्री करना है, वे अपने तहसील/ब्लॉक के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी/विपणन निरीक्षक के मोबाइल नम्बर पर तथा जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जौनपुर कार्यालय में स्थापित कन्ट्रोल रूम नम्बर 05452-297973 पर पूर्वान्ह 10 बजे से सायं 06 बजे के मध्य सम्पर्क स्थापित कर अवगत करा दें, ताकि उनके गेंहूॅ के तौल हेतु सम्बन्धित ब्लॉक में संचालित केन्द्र प्रभारी मोबाइल क्रय के माध्यम से उनका गेंहॅू तौल करने हेतु तिथि आवंटित करते हुए गेहूंॅ तौल कर सकेंगी। उन्होंने ने कहा है कि समस्त ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी/सचिव तथा राजस्व विभाग के कर्मचारी यथा लेखपाल, कृषि विभाग व मंडी परिषद के कर्मचारी इस कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए कृषकां को राजकीय क्रय केन्द्रों/मोबाइल क्रय केन्द्रों पर गेंहूॅ विक्री हेतु प्रेरित किया जाये

0 टिप्पणियाँ