मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम ने अवगत कराया है कि शासन के मंशानुरूप दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत जनपद के पात्र दिव्यांगजनों को आवश्यकता के अनुरूप कृत्रिम हाथ पैर (आर्टिफिशियल लिम्ब) एवं कैलीपर लगवाने हेतु जेम पोटल पर बिड अपलोड की गयी थी।
उक्त बिड में जेम पोर्टल के व्यवस्थानुसार मेसर्स, P&O INTERNATIONAL PRIVATE LIMITED O-46, NEAR VINOBA PURI METRO STATION LAJPAT NAGAR-II DELHI का चयन किया गया। चयनित एजेन्सी द्वारा दिव्यांगजनों का परीक्षण करते हुए उसी दिन कृत्रिम हाथ-पैर लगवाने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को कैलीपर उपलब्ध कराया जायेगा।
चिन्हांकन शिविर में दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रदर्शित होती दो फोटो एवं तहसील द्वारा प्रदत्त आय प्रमाण-पत्र (ग्रामीण क्षेत्र हेतु रू0 46080 शहरी क्षेत्र हेतु रू0 56460 से अधिक न हो) निवास प्रमाण-पत्र बैंक पास बुक की फोटो कापी मो0 न0 साथ में लाना आवश्यक है। उक्त परीक्षण शिविर हेतु पूर्वान्ह् 10 बजे से निम्नानुसार तिथि का निर्धारण किया जाता है। 13 मार्च को विकास खण्ड सुजानगंज, मछलीशहर में, 14 मार्च को बक्सा, सिकरारा में, 15 मार्च को केराकत, करन्जाकला में, 16 मार्च को मड़ियाहॅू, रामनगर, 17 मार्च को रामपुर, बरसठी में, 18 मार्च 2023 को विकास खण्ड मुख्यालय जलालपुर में शिविर लगाया जायेंगा।
समस्त उपजिलाधिकारीगण को निर्देशित किया है कि उपर्युक्त दिनांक को आयोजित शिविर हेतु दिव्यांगजनों को बैठने व पीने के पानी की व्यवस्था के साथ दिव्यांगजनों के सहयोग हेतु अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की तैनाती करना सुनिश्चित करें।

0 टिप्पणियाँ