माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली वर्तमान प्रदेश सरकार के 1 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के विशेष अवसर पर मा. राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी जी कलेक्ट्रेट सभागार में करेंगी प्रेस वार्ता.

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
दिनांक 25 मार्च 2023 को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली वर्तमान प्रदेश सरकार के 1 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के विशेष अवसर पर मा. राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी जी कलेक्ट्रेट सभागार में करेंगी प्रेस वार्ता.

       जनपद के सम्मानित मीडिया बंधुओं को सादर अवगत कराना है कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली वर्तमान प्रदेश सरकार के 01 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के विशेष अवसर पर दिनांक 25 मार्च 2023 को पूर्वान्ह 11:00 से 12:00 तक माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लोक भवन लखनऊ में पत्रकार गणों से संवाद किया जाना प्रस्तावित है। 
        इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगा। 
     कार्यक्रम में  जनपद के जनप्रतिनिधि गण सहित  अधिकारी गण प्रतिभाग करेंगे।

       माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम समापन के उपरांत मा. राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी जी पत्रकार बंधुओं के साथ प्रेस वार्ता करेगी। 

      इस अवसर पर सम्मानित इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया एवं फोटोजर्नलिस्ट सादर आमंत्रित हैं।

        कृपया इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने के साथ-साथ ससमय प्रेस वार्ता में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ