22 मार्च को प्रातः 11ः00 बजे माननीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुष एवं होम्योपैथी) श्री दयाशंकर मिश्र उर्फ दयालु जी जी द्वारा ईट राइट मेला का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया मा0 राज्यमंत्री के स्वागत, उद्बोधन इत्यादि कार्यक्रम के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा ‘ईट राईट जागरूकता’ सम्बन्धित विभिन्न सास्ंकृति कार्यक्रम, नाट्य मंचन इत्यादि का प्रदर्शन किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न विद्यालयों के लभगभ 135 विद्यार्थियों द्वारा ‘ईट राईट जागरूकता’ के सम्बन्ध में निबन्ध प्रतियोगिता तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया ।


0 टिप्पणियाँ