थाना पंवारा पुलिस द्वारा झपट्टा मारकर छीने गये मोबाइल के साथ 3 अभियुक्त गिरफ़्तार

अक्षय मेल समाचार जौनपुर 
श्रीमान् पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक,जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछ्ली शहर के मार्गदर्शन मे थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया के कुशल नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु. आ. स.002/2023 धारा 365 भा. द. वि. से सम्बन्धित अभियुक्त राहुल पटेल पुत्र फुलचंद पटेल उम्र करीब 18 वर्ष अनुप पटेल पुत्र जवाहर पटेल उम्र करीब 19 वर्ष मोनू उर्फ शिवम पटेल पुत्र संजय पटेल निवासी ग्राम करौंदा थाना पंवारा जनपद जौनपुर को मुखबिर खास की सुचना पर दिनाक 02/01/2023 को समय 11.05 बजे कुवरपुर तिराहे से गिरफ़्तार किया गया तथा गिरफ़्तार शुदा अभियुक्त मोनू उर्फ शिवम पटेल के पहने जींस पैंट से झपट्टा मारकर छीना गया एक अदद रेडमी मॉडल2109006A1 मोबाईल फोंन बरामद हुआ तथा घटना मे प्रयुक्त मोटरसाईकल यूपी 62 सीजे 9768 हीरो सुपर स्प्लेंडर को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट के सीज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है  
 
गिरफ्तार अभियुक्तगण_
राहुल पटेल पुत्र फूल चंद पटेल उम्र करीब 18 वर्ष 2.अनुप पटेल पुत्र जवाहिर पटेल उम्र करीब 19वर्ष, 3.मोनू उर्फ शिवम पटेल पुत्र संजय पटेल उम्र करीब 18 वर्ष निवासी ग्राम करौंदा थाना पंवारा जनपद जौनपुर
   
आपराधिक इतिहास का विवरण*
1-मु0अ0 स. 002/2023 धारा 356/411 भा 0 द 0 वि 0 थाना पंवारा जनपद जौनपुर 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
    थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया  थाना पंवारा जौनपुर।
     2.उ0नि0 मन्जय यादव ,का0 अभिषेक यादव, का0 संजय यादव  थाना पंवारा जनपद जौनपुर।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ