प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, वाटरशेड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट 2.0 (न्यू जनरेशन) के अंतर्गत वाटरशेड डेवलपमेंट कम डाटा सेन्टर डब्ल्यू.सी.डी.सी. की जनपद की प्रथम बैठक का आयोजन शुक्रवार देर सायं जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में किया गया।

अक्षय मेल समाचार जौनपुर

       बैठक में भूमि संरक्षण अनुभाग कृषि विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद जौनपुर के विकासखंड बदलापुर और करंजाकला के अंतर्गत 19 माइक्रो वॉटरशेड में लगभग 10000 हेक्टेयर भूमि का भूमि एवं जल संरक्षण के विभिन्न कार्यों द्वारा उपचार करने के साथ साथ परियोजनान्तर्गत आने वाले परिवारों की आजीविका में कृषि उत्पादक समूहों, स्वयं सहायता समूहों आदि के माध्यम से वृद्धि करने का लक्ष्य लेकर परियोजना संचालित की जाएगी।

        यह योजना जनपद में 4 साल के लिए विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय से कार्यान्वयित की जाएगी।

         जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्लान बनाकर समन्वय स्थापित करते हुए गुणवत्तापूर्वक कार्य किया जाए।

        बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ