प्राथमिक विद्यालय भागूपुर के निपुण लक्ष्य प्राप्त बच्चों को खण्ड़ शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित।
निपुण लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर है शिक्षा क्षेत्र मुसाफिरखाना - खण्ड़ शिक्षा अधिकारी।
मुसाफिरखाना अमेठी। स्थानीय विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय भागूपुर में खण्ड शिक्षा अधिकारी राम ललित वर्मा की अध्यक्षता में शिक्षक संकुल बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरू किया गया। हे शारदे माँ हे शारदे माँ अज्ञानता से हमे तार दे माँ प्रार्थना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसका संचालन नोडल संकुल शिक्षक विवेक मिश्रा ने किया। अतिथि के रूप में प्राथमिक विद्यालय गुन्नौर के सहायक अध्यापक हरि प्रसाद यादव विशेष उपस्थित एआरपी अर्चना मौर्य राम सुन्दर राज कुमार यादव गयादीन राम नरेश यादव मुख्य वक्ता के रूप में भागूपुर के प्रधानाध्यापक उमेश विश्वकर्मा और विभिन्न विद्यालयों के अध्यापकों ने अपने अपने विचार रखे। बैठक को सम्बोधित करते हुए खण्ड़ शिक्षा अधिकारी राम ललित वर्मा ने कहाकि यद्यपि की मुसाफिरखाना शिक्षा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के बच्चे निपुण लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर है । समय बद्ध तरीके से सभी शिक्षक अपने अपने विद्यालय निपुण लक्ष्य प्राप्त कराये।
बैठक में मुख्य रूप से सम्पूर्ण विद्यालय को निपुण लक्ष्य प्राप्ति हेतु एजेंडे के अनुसार कार्य करना ,शैक्षिक वातावरण का माहौल पैदा करने,निर्धारित नीतियों नियमो का ससमय पालन करने,पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षण कार्य करने विद्यालयों में स्वच्छता अभियान पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया। बैठक के अंत मे प्राथमिक विद्यालय भागूपुर के प्रधानाध्यापक उमेश कुमार विश्वकर्मा द्वरा खण्ड़ शिक्षा अधिकारी को अंगवस्त्र और डायरी भेंट कर सम्मानित किया तथा सभी उपस्थित अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं को डायरी तथा पेन भेंट कर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उक्त मौके पर मुख्य रूप से राजेन्द्र कुमार यादव, संदीप यादव,सालिक राम मौर्य, उमेश कुमार , पूजा यादव मजीदुल निशा कंचन मौर्य शरद कान्त अजय कुमार आशुतोष राम राज यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ