ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न।
खेल प्रतियोगिता में न्याय पंचायत गुन्नौर का रहा दबदबा।
मुसाफिरखाना अमेठी। स्थानीय विकास खण्ड के मंगलम महिला महाविद्यालय के प्रांगण में खण्ड़ शिक्षा अधिकारी राम ललित वर्मा के निर्देशन में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में विकास खण्ड के समस्त न्याय पंचायत की टीमो ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन नोडल शिक्षक विवेक मिश्र ने किया । मुख्य अतिथि के रूप में मंगलम महिला महाविद्यालय के प्रबंधक भोला नाथ त्रिपाठी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता हरि प्रसाद यादव ने किया।
प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ प्राथमिक प्रथम बालक वर्ग न्याय पंचायत दादरा के शुभम द्वितीय अरुण पिंडारा तृतीय गाजनपुर का रितेश बालिका वर्ग में दादरा की रिंकी प्रथम जमुवारी की अंशिका द्वितीय अधनपुर पुर की लक्ष्मी तृतीय। जूनियर हाइस्कूल 100 मीटर बालक प्रथम अजमल गाजनपुर दूसरे स्थान पर मुसाफिरखाना के अर्जुन पिंडारा के सूर्यांश तीसरे स्थान पर तथा 100 मीटर जूनियर बालिका वर्ग प्रथम अधनपुर की सरिता द्वितीय गाजनपुर की आंशिका तथा दादरा की शाहरुलनिशा तृतीय।
कबड्ड़ी प्रतियोगिता बालक वर्ग जूनियर में गुन्नौर प्रथम और पिंडारा द्वितीय स्थान पर तथा बालिका वर्ग में दादरा प्रथम व गुन्नौर दूसरे स्थान पर रही। कबड्ड़ी प्रतियोगिता बालक वर्ग प्राथमिक में गुन्नौर प्रथम और मुसाफिरखाना द्वितीय स्थान पर रही। खो खो प्रतियोगिता बालिका वर्ग जूनियर में गुन्नौर प्रथम और धरौली द्वितीय स्थान पर रही। खो खो प्रतियोगिता जूनियर बालक वर्ग प्रथम तथा गुन्नौर दूसरे स्थान पर रहे । उक्त मौके पर राकेश राजेश कुमार चौधरी आशुतोष पांडे अनुराग सिंह जितेंद सिंह आर पी सिंह राजेंद्र यादव व्यायाम शिक्षक तारकेश्वर सिंह अखिलेश प्रताप सिंह महेंद्र प्रताप सिंह रामराज यादव राम धनी सहगल रामचंद्र अर्चना मौर्य पूजा यादव प्रीति तिवारी सुमन वर्मा रामसुंदर राम नरेश कुमार निर्मल कुमार मनोज कुमार विपुल सिंह अभिषेक त्रिपाठी आनंद कुमार गुप्ता अमित त्रिपाठी राधेश्याम पाल आदि शिक्षक मौजूद रहे।





0 टिप्पणियाँ