बुनियादी शिक्षा एवं संख्या ज्ञान पर आधारित दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू।

बुनियादी शिक्षा एवं संख्या ज्ञान पर आधारित दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू।





मुसाफिरखाना अमेठी। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केन्द्र मुसाफिरखाना के सभागार में शुक्रवार को एफ.एल.एन.(बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान) के अंतर्गत कक्षा 4 व 5 में शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों का दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रथम संस्था के शैक्षणिक सन्दर्भ दाताओ द्वारा शुरू हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शरू हुआ। माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के बाद ईश वन्दना " वह शक्ति हमे दो दयानिधे" के साथ ही प्रशिक्षण की विधिवत शुरुआत हुई। सन्दर्भ दाताओ क्रमशः जय चन्द उदय राज विजय शंकर प्रवेश यादव ने विस्तृत तरीके से प्रशिक्षण दिया।
उक्त मौके पर एआरपी राम सुन्दर राम नरेश यादव शिक्षक विवेक मिश्रा हरि प्रसाद यादव सुमन वर्मा जितेन्द्र सिंह अल्कापंत गौरीशंकर मिश्र ऊषा गुप्ता कंचन गुप्ता देवेश सिंह प्रभात सिंह सुशील कुमार बृजेश कुमार यादव श्याम लाल चिंतामणि मोहित कुमार सतीश पटेल आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ