संकुल शिक्षक बैठक सम्पन्न।

संकुल शिक्षक बैठक सम्पन्न।


मुसाफ़िरखाना मुसाफिरखाना अमेठी। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केन्द्र सभागार में  विकास खंड के  संकुल शिक्षकों की बैठक खण्ड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।  
बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी ने समस्त संकुल शिक्षक, ए आर पी को  संकुल स्तर पर बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए और बैठक  में सभी प्रतिभागिता सुनिश्चित करने को निर्देशित किया । गुन्नौर संकुल के नोडल संकुल शिक्षक विवेक मिश्र द्वारा निपुण लक्ष्य कार्ययोजना प्रस्तुत की गई और नोडल संकुल शिक्षक गुन्नौर विवेक मिश्र द्वारा सर्वप्रथम खंड शिक्षा अधिकारी  को कार्ययोजना सौंपी गई । बैठक मे मुख्य रूप से दिनेश तिवारी, पदमाकर, प्रदीप, रामचन्द्र, राजेन्द्र, आदि शिक्षक संकुल द्वारा प्रतिभाग किया गया

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ