जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आईजीआरएस के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता से वार्ता अवश्य कर ली जाये।

 अक्षय मेल समाचार जौनपुर 06 अगस्त 2022 
उन्होंने कहा कि शिकायतों को डिफाल्टर की श्रेणी में न जाने दिया जाए। आईजीआरएस के निस्तारण के लिए समस्त अधिकारी स्वयं प्रतिदिन इसकी निगरानी करें और देखें कि आईजीआरएस पर किस प्रकार की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं और उसका निस्तारण समय से और गुणवत्तापूर्ण करें।  
           इस अवसर पर जिलाधिकारी समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि आइजीआरएस पर किसी प्रकार की पेंडेंसी नहीं रहने दे अन्यथा उनका स्पष्टीकरण एवं वेतन बाधित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि हर गांव के सीमा स्तंभ लगाने का निर्देश दिया। 
          इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
                                                ---------

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ