ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसमें एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती एवं भारोत्तोलन की प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी।

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
व्यायाम प्रशिक्षक मनोज कुमार यादव ने अवगत कराया है कि युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० विभाग जौनपुर के तत्वाधान में ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसमें एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती एवं भारोत्तोलन की प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। 
          27 अगस्त 2022 को ग्रामीण स्टेडियम बनपुरवा, मझगवाकला विकासखंड जलालपुर में, 28 अगस्त 2022 को कुंभ मेला मैदान मेहंदीगंज विकासखंड मड़ियाहूं एवं 31 अगस्त 2022 को सरसैयद इंटर कॉलेज सबरहत विकासखंड सोंधी शाहगंज में आयोजित की जाएगी। 
          उक्त तिथि को संबंधित विकासखंड की इच्छुक खिलाड़ी पूर्वाहन 9:00 बजे तक निर्धारित स्थान पर उपस्थित होकर खेलकूद प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ