लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर पुलिस का हमला,कबरेज करते समय सीओ ने छीना पत्रकार का मोबाइल।
सुनील यादव एडवोकेट।
अक्षय मेल ब्यूरो अमेठी। शनिवार को कबरेज के दौरान पुलिस के द्वारा एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार का मोबाइल छीनने का मामला प्रकाश में आया है। सूत्रों के हवाले से मुसाफिरखाना सीओ अर्पित कपूर ने अपनी सारी हदें उस समय पार कर दी जब जामो थाना क्षेत्र के सूखी बाजगढ़ में अमेठी सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से दैनिक समाचार के पत्रकार अवधेश तिवारी ने जामो कस्बे की टूटी फूटी व कीचड़ से सनी सड़कों के बारे में सवाल उठाया। पत्रकार अवधेश तिवारी अपना सवाल भी नहीं पूरा कर पाये थे कि मुसाफिरखाना सीओ अर्पित कुमार ने पत्रकार का मोबाइल छीन लिया और काफी जद्दोजहद के बाद सीओ ने पत्रकार का मोबाइल वापस किया क्षेत्राधिकारी द्वारा पत्रकार की स्वतंत्रता को पूर्ण रूप से बाधित करने का जो प्रयास किया गया अपने आप में पुलिस की मर्यादा को भी कलंकित करता है। दिये गए चित्र में मुसाफिरखाना के कादूनाला स्थित भाले सुल्तान शहिद स्मारक पर भी सीओ अर्पित कपूर ने पत्रकारों के कैमरे के सामने हाथ उठाकर कैमरा बंद करने की नसीहत दी थी। यह फोटो अपने आप में प्रमाण दे रहा है। क्षेत्राधिकारी का यह रवैया अपने आप मे बड़ा प्रश्न है। फिलहाल क्षेत्राधिकारी के इस रवैया से पत्रकारों में काफी नाराजगी और आक्रोश है ! मामला कुछ भी हो पर सीओ अर्पित कपूर ने पुलसिया रोब दिखाते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पत्रकारों की स्वतंत्रता का हनन किया है।

0 टिप्पणियाँ