मड़ियाहूं( जौनपुर) विकासखंड रामपुर के ग्राम पंचायत भरथीपुर के ग्रामीणों ने घनश्याम सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी जौनपुर को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके गांव का सरकारी खाद्यान्न विक्रेता अरविंद कुमार सिंह राशन कार्ड धारकों के साथ घटतौली और अभद्र व्यवहार कर रहा है। राशन वितरण के समय पर्यवेक्षण अधिकारी कभी भी मौजूद नहीं रहते। केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कोविड काल से ही लगातार निशुल्क राशन वितरण कराया जा रहा है, साथ ही योगी सरकार द्वारा लगातार आदेश दिया जा रहा है कि जो भी कोटेदार भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाएगा उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। कोटेदार द्वारा सरकार के आदेशों की अनदेखी कर गरीबों, असहायो के राशन पर डाका डाला जा रहा है ।जिलाधिकारी के आदेश के बाद गांव में पहुंची आपूर्ति निरीक्षक द्वारा 2 दर्जन से अधिक कार्ड धारकों का बयान लिया गया। जिसमें लगभग सभी कार्ड धारकों ने कोटेदार पर प्रति यूनिट 2 से 3 किलो राशन कम देने व निशुल्क मिलने वाले नमक व तेल कोटेदार द्वारा न देने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत किया है। इस संबंध में जब आपूर्ति निरीक्षक से बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन नहीं उठा। अब देखना है जिम्मेदार उक्त भ्रष्ट कोटेदार पर क्या कार्यवाही करते हैं ।प्रार्थना पत्र देने वालों में घनश्याम सिंह, संगीता, नगीना ,अफसाना, रीता पाल, शिरोमण ,पूजा सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

0 टिप्पणियाँ