जनपद में रोजगार मेला का आयोजन 29 अगस्त को

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम ‘मिशन रोजगार‘ के द्वारा 29 अगस्त 2022 को प्रातः 10ः00 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में ‘रोजगार मेला‘ का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय कम्पैस जौनपुर में किया गया है, जिसमें युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए निजी क्षेत्र की 07 से अधिक कम्पनियॉं प्रतिभाग करेंगी जिनके द्वारा 300 से अधिक पदों पर भर्ती की जायेंगी। अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक उत्तीर्ण बेरोजगार अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के माध्यम से योग्यतानुसार विभिन्न पदों पर चयन करेंगी।
जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति आई0डी पूफ्र सहित प्रतिभाग कर सकते है।   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ