जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि प्रदेश के युवाओं को सरकार के साथ नीति, प्रबंधन, क्रियान्वयन, अनुश्रवण के कार्यों में सहभागिता का विशिष्ट अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम संचालित किए जाने का निर्णय लिया गया है।

वीरेन्द्र कुमार यादव अक्षय मेल समाचार जौनपुर 

              प्रदेश के चयनित 100 आकांक्षात्मक विकास खण्ड में जनपद के 02 विकास खण्ड रामपुर एवं मछलीशहर चयनित है. जिसमें केंद्र राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का समवर्ती मूल्यांकन कार्य करने हेतु शोधार्थियों का चयन किया जाएगा। यह कार्य शोधार्थियों द्वारा उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए किया जाएगा तथा उक्त कार्य के प्रभावी सम्पादन हेतु योजनाओं का सर्वेक्षण, अध्ययन, प्राथमिक आंकड़ों का संकलन एवं अनुश्रवण का कार्य किया जाएगा। शोधार्थियों द्वारा योजनाओं के संचालन में आ रही चुनौतियों के निराकरण तथा योजनाओं से जनमानस को अपेक्षित लाभ पहुंचाने हेतु सुझाव भी प्रस्तुत किए जाएंगे साथ ही शोधार्थियों द्वारा योजना से संबंधित नीति निर्धारण योजना संरचना एवं योजना के कार्यान्वयन से संबंधित कार्यों में प्रतिभाग किया जाएगा।
             उक्त फेलोशिप कार्यक्रम हेतु पूर्वाचल विश्वविद्यालय जौनपुर एवं आस-पास के जिले में अध्ययनरत इच्छुक प्रतिभावान छात्र-छात्रों से आवेदन आमंत्रित किये जाते है। आवेदन हेतु विस्तृत दिशा निर्देश नियोजन विभाग की वेबसाइट  planning.up.nic.in  तथा  CMIS portal पर अपलोड किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट  planning.up.nic.in  अथवा  CMIS portal जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ