कंपोजिट विद्यालय भेलाई कला में संकुल बैठक सम्पन्न।
तिलोई अमेठी। कंपोजिट विद्यालय भेलाई कला , तिलोई- अमेठी में संकुल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें ए आर पी बृजेश कुमार सिंह -विज्ञान,मो सईद खान - हिंदी एवं शोभा शरण ए आर पी - गणित ,के नेतृत्व में बैठक सम्पन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता धीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाध्यापक, कंपोजिट विद्यालय भेलाई कला एवं जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ-अमेठी ने की। कार्यक्रम का संचालन शशि कुमारी सिंह नोडल संकुल शिक्षिका ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेन्द्र बहादुर सिंह जी,पूर्व प्राचार्य एवं जिला पंचायत सदस्य ने विद्यालय में अमरूद का पेड़ लगाकर सभी शिक्षकों को आशीर्वाद प्रदान किया, और कहा कि आप सभी शिक्षक मिलकर एक- एक पेड़ लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में अपना अमूल्य योगदान प्रदान करें।
संकुल बैठक में स्कूल रेडिनेश, निपुण भारत ,शत प्रतिशत नामांकन,हाउस होल्ड सर्वे,योगा,दीक्षा एप, रीड एलॉन्ग प्रेरणा लक्ष्य ऐप,, पर विशेष चर्चा- परि चर्चा की गई ।सरिता सिंह , शुभ्रा सिंह,शिप्रा सचान , उपमा शुक्ला, प्रज्ञा त्रिवेदी,रवि कांत मिश्रा,राज कुमार जायसवाल, रामा वती,ने रेडिनेस कार्यक्रम पर चित्रों के माध्यम से गतिविधि प्रस्तुत की। अवकाश के दौरान छात्रों तक अपनी और ई-पाठशाला की पहुंच बनाए रखने में उक्त एप लाभकारी सिद्ध हुए हैं। बृजेश सिंह जी ए आर पी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा समय से विद्यालय पहुंच कर विभाग की समस्त योजनाओं व परियोजनाओं का सुचारू रूप से लागू करते हुए पालन करें,और निपुण भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में विशेष ध्यान दें।इस अवसर पर विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के रूप में ,अमृता जायसवाल, शालिनी सिंह,शिक्षिकाएं-,अमिता जायसवाल,प्राची श्रीवास्तव, पल्लवी श्रीवास्तव, सुचित्रा सती, रईस फात्मा, एवं अनुचर प्रभावतीआदि शिक्षक/ शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। विशिष्ठ अतिथियों में रमा कांत मौर्य, अतुल श्रीवास्तव, नदीम अब्बास रिजवी,एवं यतीन्द्र मोहन वैश्य,ने गोष्ठी में अपना अमूल्य समय देकर वृक्षारोपण भी किया। धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने संकुल के दसों विद्यालयों के शिक्षकों से एक- एक पेड़ लगवा कर सराहनीय एवं पुनीत कार्य किया।शशि कुमारी सिंह,नोडल शिक्षिका ने आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।

0 टिप्पणियाँ