कंपोजिट विद्यालय भेलाई कला में आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा जन जागरण रेली निकाली गई।
अक्षय मेल ब्यूरो। आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय भेलाई कला, विकास खंड तिलोई जनपद अमेठी में धीरेंद्र प्रताप सिंह प्रधानाध्यापक/ जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद अमेठी के नेतृत्व में ग्रामसभा के विभिन्न मजरों में हर घर तिरंगा के अंतर्गत रैली निकाली गई ,रैली को कर्मठ एवं सुयोग्य खण्ड शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र देव मिश्रा ने झंडी दिखाकर रवाना किया।विद्यालय का समस्त स्टाफ रैली के संचालन में सक्रिय रहा। इस अवसर पर गली गली रैली को रोककर अभिभावकों को संबोधित करते हुए धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा हमारा कर्तव्य बनता है ,कि हम अपनी आजादी को बनाए रखें, तिरंगे का सम्मान करें, सभी भारतीय नागरिकों का कर्तव्य बनता है कि अपने देश की आन बान शान को बनाए रखें जैसा कि हमारे पूर्वजों ने अपने प्राणों की आहुति देकर तिरंगे को झुकने नहीं दिया और सम्मान के साथ भारत में तिरंगे की ध्वज पताका फहराई। नरेन्द्र देव मिश्रा ने कहा हम सभी को ११ अगस्त से १७ अगस्त तक अमृत महोत्सव सप्ताह मनाया जाएगा , जिसमें हर घर में तिरंगा फहराने हेतु अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। जनपद रायबरेली के विकास खंड सलोन के सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान ने आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा रैली में प्रतिभाग किया और कहा **ये अपना वतन अपना वतन अपना वतन है ,हर चीज यहां की हमें सद रश्क चमन है, क्या डर है जो घिर जाए यह तूफान में कश्ती, सब मिलकर निकाले तो निकल आएगी खुद ही ,हिंदू भी मुसलमान भी ईसाई भी सिख भी, हम एक हैं और अपनी मोहब्बत का चलन है ।येअपना वतन अपना वतन अपना वतन है**।इस अवसर पर रैली में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों में अमिता जायसवाल, रजिया बानो, शशि कुमारी सिंह, प्राची श्रीवास्तव ,सरिता सिंह सहायक अध्यापक के साथ-साथ पल्लवी श्रीवास्तव, सुचित्रा सती शिक्षामित्र एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।बच्चों ने रैली में देश के प्रति समर्पण की भावना से विजई विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ,ऊंचा रहे हमारा भारत माता की जय घोष करते हुए रैली को सफल बनाया । रैली के पश्चात खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा आम का वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण भी किया गया। उक्त कार्यक्रम से बच्चे उत्साहित दिखे।


0 टिप्पणियाँ