पुलिस अधीक्षक इलामारन ने घटना स्थल का किया निरीक्षण।
बाजार शुकुल अमेठी - तीन वर्षीय बालक की संदिग्ध परिस्थितियों में गाँव के बाहर मिले शव से एक ओर परिजनों का जहाँ रो पोकर बुरा हाल हो रहा है वहीं पुलिस प्रशासन भी घटित घटना के तह में पहुँचने में लगी हुई है और घटना के कारणों पर पडे आवरण को यथाशीघ्र हटाने में तल्लीन देखा जा रहा है द्वार पर खेल रहा तीन वर्षीय बालक गाँव के बाहर नहर के किनारे गड्ढे तक कैसे पहुँचा इसमें रंगे हाथ कौन हैं आद्यादि विन्दु पुलिस के लिए चुनौती पूर्ण प्रतीत हो रहे हैं अमेठी पुलिस अधीक्षक का थाना बाजार शुकुल के सरैया
पीरजादा में घटना स्थल का निरीक्षण में ये सारे विन्दु शामिल हो सकते हैं जिसके खुलासा के लिए पुलिस प्रशासन गम्भीर देखा जा रहा है जबकि परिजनों को भी पुलिस से यही उम्मीद बँधी है इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता के अनुसार पुलिस घटना के कारकों को उजागर करने के लिए नजर पैनी कर रखी है घटना स्थल का निरीक्षणोपरान्त पुलिस अधीक्षक डा0 इलामारन द्वारा सत्थिन में नव निर्मित चौकी का भी निरीक्षण किया गया

0 टिप्पणियाँ