विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला चिकित्सालय से जनसँख्या स्थिरता पखवाड़े का आगाज़
अमेठी। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सयुंक्त जिला चिकित्सालय गौरीगंज, जनपद अमेठी से जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा विमलेंद्रु शेखर ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार आम जनता के सुख दुख में साथ है और उसी को ध्यान मे रखते हुए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है I आम लोगो को योजनाओं का लाभ मिले इसे ध्यान देने की आवश्यकता स्थानीय प्रशासन की है।
इस अवसर पर जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी डा विमलेंद्रु शेखर ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से लक्षित दंपत्ति को परिवार नियोजन की आवश्यकता और महत्त्व की जानकारी देने के साथ उन्हें परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के बारे में भी प्रेरित किया जाएगा और परिवार नियोजन साधनों पर जानकारी दी जायेगी। । आशा द्वारा दंपत्ति संपर्क पखवाड़ा व सेवा प्रदायगी पखवाड़े में परिवार नियोजन सेवाओं से संबंधित सभी तैयारियां, आशाओं द्वारा परिवार नियोजन परामर्श पर इच्छुक लाभार्थी का मोबिलाइजेशन प्री- रजिस्ट्रेशन कर स्वास्थ्य इकाई पर परिवार नियोजन सेवाएं प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन परामर्श दिवस पर नवविवाहित जोड़ों, एक वर्ष के अंदर उच्च जोखिम अवस्था में जिनका प्रसव हुआ है ऐसी महिलाओं, लक्षित दंपत्ति जो दो बच्चों के जन्म के बीच अंतर रखना चाहते हैं, लक्षित दंपत्ति जिनका परिवार पूरा हो गया है, ऐसे लोगों को परिवार नियोजन परामर्श केंद्र में उनके अनुकूल परिवार नियोजन का साधन अपनाने के लिए विस्तृत जानकारी परिवार नियोजन सलाहकारों के द्वारा प्रदान की जाएगी।
इस मौके पर सीएमएस डा बीपी अग्रवाल एसीएमओ डा राम प्रसाद, एसीएमओ डा सीएस अग्रवाल सहित काफी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ