भाजपा मंडल कार्यसमिति बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा हुई तय।

 भाजपा मंडल कार्यसमिति बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा हुई तय।



अमेठी। जिले के मुसाफिरखाना में रविवार को भाजपा मंडल  कार्यसमिति की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष मुसाफिरखाना महेंद्र कुमार मिश्र ने की। बैठक में सरकार की विकास योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,मुसाफिरखाना में भाजपा मंडल मुसाफिरखाना कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यसमिति बैठक में मंडल स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे। कार्यसमिति की बैठक में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों व योजनाओं पर विस्तार से मंडल कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गयी। मंडल अध्यक्ष ने बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उहोंने कहा कि पार्टी को लेकर सभी को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है। साथ ही आने वाले लोक सभा चुनाव में सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने बूथों को मजबूत करना होगा। ताकि आने वाले समय में पार्टी किसी भी स्तर से कमजोर न हो।
बैठक में मंडल प्रभारी राजीव शुक्ला,जिला मंत्री प्रभात शुक्ला,जिला मंत्री अतुल सिंह,जिला कार्यसमिति सदस्य काली बक्स सिंह,नकुल टंडन,श्री राम कौशल,मंडल महामंत्री रामगोपाल कौशल,जय विंद सिंह मंडल मंत्री अमित यादव देवनारायण यादव केसरी सिंह मंडल उपाध्यक्ष राधेश्याम शुक्ला अनिल मिश्रा श्रीमती आशा वंदना सोनी सहित सभी मंडल के कार्यसमिति पदाधिकारी व सदस्य गण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ