हाई स्कूल जिला टॉपर ऋचा यादव को तहसीलदार ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

हाई स्कूल जिला टॉपर ऋचा यादव को तहसीलदार ने स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित।



मुसाफिरखाना अमेठी ।माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल की परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान हासिल करने पर तहसीलदार संगीता पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया ।


सोमवार को स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में हाई स्कूल की टॉपर छात्रा ऋचा यादव को तहसीलदार संगीता पांडेय व नायब तहसीलदार बलबीर सिंह ने सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह स्वरूप भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा भेंट किया ।सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए तहसीलदार संगीता पांडेय ने ऋचा यादव की भविष्य की पढ़ाई के लिए हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया ।गौरतलब रहे कि ऋचा यादव के पिता राम जश यादव स्थानीय तहसील कार्यालय में संग्रह धावक के पद पर कार्यरत हैं । कार्यक्रम का संचालन रजिस्ट्रार कानूनगो प्रताप नारायण ओझा ने किया ।कार्यक्रम में  जितेंद्र कुमार यादव अरविंद वर्मा अतुल श्रीवास्तव अंजनी मिश्र  अशोक विश्वकर्मा पूजा दुबे सुधा यादव  दिनेश यादव सहित अन्य राजस्व कर्मी व अधिवक्ता मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ