ऑनलाइन पोर्टल पर निःशुल्क आवेदन कर प्राप्त करें, इकाई का उद्यम रजिस्ट्रेशन 17 से 27 जून तक। इण्टरनेशनल एम0एस0एम0ई0 डे-2022’’ के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष उद्यम रजिस्ट्रेशन कैम्प।

ऑनलाइन पोर्टल पर निःशुल्क आवेदन कर प्राप्त करें, इकाई का उद्यम रजिस्ट्रेशन 17 से 27 जून तक।

इण्टरनेशनल एम0एस0एम0ई0 डे-2022’’ के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष उद्यम रजिस्ट्रेशन कैम्प।


अमेठी। उपायुक्त उद्योग राजीव कुमार पाठक ने बताया कि जनसामान्य एवं उद्यमी बन्धुओं हेतु ’’इण्टरनेशनल एम0एस0एम0ई0 डे-2022’’ के उपलक्ष्य में 17 जून 2022 से 27 जून 2022 तक विशेष उद्यम रजिस्ट्रेशन कैम्प का आयोजन प्रत्येक कार्य दिवस में कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र गौरीगंज, अमेठी में किया जायेगा। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि जिन इकाईयों के स्वामियों द्वारा अपनी इकाई का उद्यम रजिस्ट्रेशन में पंजीकरण नही कराया गया है या जिनके पास अभी उद्योग आधार मेमोरेण्डम है, वह अपनी इकाई का उद्यम रजिस्ट्रेशन में पंजीकरण कराने हेतु कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र गौरीगंज जनपद अमेठी में उपस्थित होकर करा सकते है। उन्होंने बताया कि इकाई का उद्यम रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन पोर्टल https://udyamregistration.gov.in पर निःशुल्क आवेदन कर प्राप्त किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ