वीरेन्द्र कुमार यादव अक्षय मेल समाचार जौनपुर
राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित शमनीय प्रकृति के वाद तथा प्री-लिटिगेशन स्तर के विभिन्न प्रकार के प्रकरण जैसे-वैवाहिक विवाद से संबंधित, चेक बांउसिंग से संबंधित, ऋण वसूली से संबंधित आदि का निपटारा सुलह-समझौता तथा आपसी सहमति के माध्यम से किया जाता है।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निपटारा कराये जाने के संबंध में प्रभावी कदम उठाए जाने हेतु बैठक जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एम0 पी0 सिंह की अध्यक्षता में एवं सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयोजन से प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की गयी।
बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अपर जिलाधिकारी भू एवं राजस्व, जेल अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रोबेशन अधिकारी जौनपुर उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ