मुख्यमंत्री ने अमेठी में 378.99 करोड़ लागत की 2 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास। 292.57 करोड़ की लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास एवं 86.42 करोड़ की लागत से नवनिर्मित 200 शैय्या जिला रेफरल चिकित्सालय तिलोई का किया लोकार्पण। एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम के उद्बोधन के साथ जनसमूह को मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने किया संबोधित। आजादी के बाद पहली बार जगदीशपुर में इकट्ठा हुआ इतना विशाल जनसमूह जनसमूह रहा इतना विशाल की मैदान पड़ा छोटा। जब मुख्यमंत्री नहीं थे तब भी कहते थे, आज भी कहते हैं, आगे भी कहेंगे कि, 'गर्व से कहो हम हिंदू हैं'। चुनाव आने पर हिंदू बनने निकलते हैं कांग्रेसी।

मुख्यमंत्री ने अमेठी में 378.99 करोड़ लागत की 2 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास।

292.57 करोड़ की लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास एवं 86.42 करोड़ की लागत से नवनिर्मित 200 शैय्या जिला रेफरल चिकित्सालय तिलोई का किया लोकार्पण।                             एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम के उद्बोधन के साथ जनसमूह को मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने किया संबोधित।

 आजादी के बाद पहली बार जगदीशपुर में इकट्ठा हुआ इतना विशाल जनसमूह जनसमूह रहा इतना विशाल की मैदान पड़ा छोटा।

जब मुख्यमंत्री नहीं थे तब भी कहते थे, आज भी कहते हैं, आगे भी कहेंगे कि, 'गर्व से कहो हम हिंदू हैं'।

चुनाव आने पर हिंदू बनने निकलते हैं कांग्रेसी।



अक्षय प्रताप यादव/ विनोद सिंह।


 अक्षय मेल जगदीशपुर अमेठी।  जनपद की विधान सभा जगदीशपुर  के मुबारकपुर  मैदान  मे सोमवार  को सीएम योगी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में सांप्रदायिकता विरोधी कानून लाकर हिन्दुओं को कैद कर देना चाहती थी। उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ करना चाहती थी और जब कोई चुनाव आता था तब ये लोग हिंदू बनने निकल पड़ते थे। जिन लोगों ने विभाजनकारी राजनीति को सदैव अपनाया है, विघटन और विभाजन जिनके जीन का हिस्सा है, जिनके पूर्वज कहते थे हम तो एक्सीडेंटल हिंदू हैं तो वो लोग अपने को हिंदू नहीं बोल सकते। हम भारतीय हैं और हिंदू हमारी सांस्कृतिक पहचान है। इस पर हमको गौरव की अनुभूति होनी चाहिए।


 "बुलडोजर चलने पर बबुआ को बुरा लगता है

सीएम योगी ने कहा कि, कोरोना काल में सपा, कांग्रेस और बसपा का कोई भी कार्यकर्ता, कोई नेता, कोई जनप्रतिनिधि, इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर सामान्य कार्यकर्ता तक जनता के बीच नहीं थे। चुनाव आते ही ये लोग जहां तहां अपने दर्शन देने के लिए आ रहे होंगे और चुनाव बाद साढ़े चार साल तक गायब हो जाएंगे, फिर नहीं दिखाई देंगे। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार का बुलडोजर जब चलता है तो उस समय समाजवादी पार्टी के बबुआ को बुरा लगता है, भाई और बहन को बुरा लगता है।


स्मृति ईरानी का भी कांग्रेस पर निशाना

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी को अंधकार में रखने का अपराध उस एक परिवार ने अकेले नहीं किया, हाथ में साइकिल को थामा और हाथ, साइकिल हाथी पर चढ़कर अमेठी के सपनों का तिरस्कार किया।

स्मृति ईरानी ने कहा आज पूछना चाहती हूं उनसे, जो दंभ भरते हैं रिश्तों का, जो दुहाई देती हैं महिला होने की। 50 साल आपका एकछत्र राज रहा, इस जनपद में ढाई लाख बहने ऐसी थीं जिनके पास कभी डॉक्टर के पास इलाज कराने का पैसा नहीं था। आप एक जनपद को अच्छे स्वास्थ्य की सुविधा नहीं दे पाएं और आज उत्तर प्रदेश को झूठे वादे देने का पाप कर रहे है । केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ जनता को संबोधित किया वहीं जगदीशपुर के विधायक सुरेश पासी ने अंग वस्त्र और गदा भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वहीं राज्य मंत्री सुरेश पासी ने मंच से जगदीशपुर में तहसील और जगदीशपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग मुख्यमंत्री से की। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मेडिकल कालेज अमेठी और 200 शैय्या के रेफरल अस्पताल तिलोई का लोकार्पण मंच से किया। इस दौरान मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी सांसद स्मृति इरानी के साथ-साथ राज्य मंत्री सुरेश पासी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, मंत्री सुरेश खन्ना, प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा, जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव, जिला प्रवक्ता चंद्रमौली सिंह, दिग्विजय सिंह विशंभर पट्टी अनिल सिंह सहित कई राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा लगा रहा। वहीं आयोजन में जिला अधिकारी अमेठी व पुलिस अधीक्षक अमेठी सुरक्षा के दृष्टिगत चाक-चौबंद दिखाई दिए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला उपमा सरोज मंडल अध्यक्ष महेन्द्र मिश्र सहित लाखों की तादात में आम जनमानस मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ