अक्षय प्रताप यादव।।
अक्षय मेल ब्यूरो अमेठी। आर्थिक उन्नति का सोपान है स्वयं सहायता समूह-अभिनव द्विवेदी डी डी एम नाबार्ड- महिलाएं घर के अर्थ व्यवस्था की रीढ होती है ,खेती बारी का लगभग अस्सी प्रतिशत काम महिलाओ के जिम्मे होता है,उपरोक्त बाते नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अभिनव द्विवेदी ने जगदीशपुर विकास खण्ड की कैमा ग्राम पंचायत मे नाबार्ड के सहयोग से ओंकार सेवा संस्थान द्वारा आयोजित प्रशिक्षण मे कही ।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एल डी एम विमल गुप्ता ने समूह के पंच सत्र के बारे मे बताते हुए कहा की समूह के माध्यम से महिलाए आत्म निर्भर बनकर समाज के विकास मे अपना योगदान दे,सरकर की मंशा है की आने वाले समय में समूह की प्रत्येक महिलाओं की सालाना आमदनी एक लाख रुपये करनी है,एस आर एल एम के प्रबंधक ने विभिन्न रोजगारों के बारे मे विस्तार से बताया ,बी ओ बी आर सेती के रतन प्रकाश शुक्ला ने वित्तीय समावेशन और सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे मे विस्तार से बताया,कार्यक्रम को समाजसेवी लव्कुष मिश्र सहित दर्जनभर लोगों ने सम्बोधित किया,कार्यक्रम समन्वयक सूर्य कुमार त्रिपाठी ने आये हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया ,कार्यक्रम की अध्यक्षता हरि प्रकाश मिश्र ने की,वैदहि मिश्रा ,ललिता यादव ,कमला मिश्रा , कविता ,चंद्र कला सहित कुल सत्तर महिलाए उपस्थित रही ।




0 टिप्पणियाँ