माननीय मंत्री जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश) महेंद्र सिंह द्वारा आज राम आधार सिंह महाविद्यालय सेहलमपुर परिसर, जौनपुर में स्व. ठाकुर राम आधार सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया।

अक्षय मेल समाचार जौनपुर 
          उन्होंने कहा कि भारत के लोगो के संस्कृति और विचार अदभुत है। महान लोग आते है, अपने पदचिन्हों को छोड़ जाते है, ऐसे ही महान व्यक्तित्व के धनी स्व. राम आधार सिंह थे। महान व्यक्ति के मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में आकर हर्षित महसूस कर रहा हूं। 
      विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण आचार्य जी ने ठाकुर रामअधार सिंह के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि अपने पुरखों पर गर्व कर पुरखो के काम को आगे बढ़ाकर विधायक जी ने बड़ा पुण्य का काम किया। अतिथियों का स्वागत विधायक जफराबाद डॉ हरेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि स्व. राम आधार सिंह ने शिक्षा को हमेशा प्राथमिकता दी। वे विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उन्ही की परिकल्पना को मूर्त रूप देने के लिए 2019 में विद्यालय की स्थापना की गई है। 
        मा. राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि कहा कि ठाकुर रमाधार सिंह ने किसान एवं जनसेवक के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई । पुर्वजो के संकल्प को आगे बढ़ाने पर विधायक जफराबाद को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।  
        इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा काशी क्षेत्र महेश चंद्र श्रीवास्तव, विधान परिषद सदस्य उपाध्यक्ष भाजपा लक्ष्मण आचार्य,  माननीय विधायक बदलापुर रमेश मिश्र, सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह (प्रिंशु), पूर्व गृह राज्यमंत्री महाराष्ट्र कृपा शंकर सिंह, ज्ञानप्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, रामविलास पाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ