प्रदेश सरकार की महत्वाकॉक्षी योजना विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत जनपद में नाई, दर्जी, बढई, हलवाई, टोकरी बुनकर, कुम्हार, राजमिस्त्री एवं सोनार आदि टेªडो में 06 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु आवेदन ऑन-लाइन

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र हर्ष प्रताप सिंह ने अवगत कराया है कि प्रदेश सरकार की महत्वाकॉक्षी योजना विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत जनपद में नाई, दर्जी, बढई, हलवाई, टोकरी बुनकर, कुम्हार, राजमिस्त्री एवं सोनार आदि टेªडो में 06 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु आवेदन ऑन-लाइन बेवसाइड www.diupmsme.upsdc.gov.in पर आमंत्रित किये जा रहे हैं। आवेदक की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो तथा आवेदक पारम्परिक कारीगर नाई, दर्जी, बढई, हलवाई, टोकरी बुनकर, कुम्हार, मोची, लोहार, राजमिस्त्री एवं सोनार के क्षेत्र में कार्य करता हो। चयनोपरान्त लाभार्थी को 06 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण तथा टूलकिट प्रदान किया जायेगा। विस्तृत जानकारी के लिये किसी भी कार्य में जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, जौनपुर से अथवा मोबाइल नं0 9125039212 पर आप सम्पर्क कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ