जनपद के कुछ ब्लाकों में उचित दर विक्रेताओं को निर्धारित समयावधि के अन्तर्गत विपणन गोदामों से खाद्यान्न का निर्गमन नहीं हो पाया। ऐसी स्थिति में शासन द्वारा वितरण की तिथि में वृद्धि करते हुए अवशेष लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरण कराये जाने हेतु 03 दिसम्बर 2021 एवं 04 दिसम्बर 2021 (दो दिवस) निर्धारित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

अक्षय मेल समाचार जौनपुर
जिला पूर्ति अधिकारी ने सर्वसाधारण को अवगत कराया है कि माह-नवम्बर, 2021 के द्वितीय चक्र में होने वाले नियमित खाद्यान्न वितरण के अन्तर्गत 20 नवम्बर 2021 से 30 नवम्बर 2021 तक निर्धारित की गयी थी, किन्तु जनपद के कुछ ब्लाकों में उचित दर विक्रेताओं को निर्धारित समयावधि के अन्तर्गत विपणन गोदामों से खाद्यान्न का निर्गमन नहीं हो पाया। ऐसी स्थिति में शासन द्वारा वितरण की तिथि में वृद्धि करते हुए अवशेष लाभार्थियों को खाद्यान्न वितरण कराये जाने हेतु 03 दिसम्बर 2021 एवं 04 दिसम्बर 2021 (दो दिवस) निर्धारित किये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त के क्रम में जनपद के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि 03 दिसम्बर 2021 एवं 04 दिसम्बर 2021 (दो दिवस) को अवशेष लाभार्थियों को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से पूर्व में जारी सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देशों का पालन कराते हुए नियमानुसार शत-प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रह जाये साथ ही जनपद के ऐसे कार्ड धारक, जिन्हें माह-नवम्बर, 2021 के द्वितीय चक्र का खाद्यान्न अभी प्राप्त नहीं हो पाया है, वे अपने उचित दर दुकानों पर पहुँचकर उक्त तिथियों में खाद्यान्न प्राप्त करना सुनिश्चित करें। उक्त दो वितरण दिवसों में कार्डधारकों को पोर्टबिलिटी के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी, इस हेतु विक्रेता अपने स्टाॅक में अवशेष खाद्यान्न की उपलब्धता की सीमा तक पोर्टबिलिटी के अन्तर्गत खाद्यान्न वितरित कर सकेंगे।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ