जिला समाज कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि प्रमुख सचिव समाज कल्याण उ0प्र0 लखनऊ द्वारा निर्देश दिया गया है कि जनपद में संचालित समस्त नवीन मान्यता प्राप्त एवं समस्त संस्थाओं को अवगत कराया जाता है कि कक्षा 11-12 एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए जारी संशोधित समय-सारिणी का संशोधन किया गया है। 25 अक्टूबर 2021 तक छात्र/छात्रओं द्वारा आनलाईन आवेदन किया जाना, 27 अक्टूबर 2021 तक आनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नको सहित शिक्षण संस्था में जमा किया जाना, 28 अक्टूबर 2021 तक छात्र/छात्रा द्वारा आनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकापी एवं संलग्न अभिलेखो से छात्र/छात्रा के समस्त विवरण का शिक्षण संस्थान द्वारा मिलान किया जाना एवं आनलाइन आवेदन प्राप्त करना, सत्यापित एवं अग्रसारित करना, 21 अक्टूबर 2021 तक नवीन मान्यता प्राप्त एवं समस्त शिक्षण संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा बेस में पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, पाठ्यक्रमवार कुल सीटों की संख्या, सक्षम स्तर से निर्धारित शुल्क, पाठ्यक्रमवार पूर्णांक (सेमेस्टर की दशा में दो सेमेस्टर के अंको को मिलाते हुए) पाठ्यक्रमवार एफिलियेटिंग एजेन्सी/विश्वविद्यालय के नाम आदि सूचनाओं को अंकित/अद्यतन करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करना, 22 अक्टूबर 2021 से 31 अक्टूबर 2021 तक विश्वविद्यालय एवं अन्य एफिलियेटिंग के नोडल अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक (कक्षा 11-12 हेतु) द्वारा शिक्षण संस्था, पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, सीटों की संख्या एवं फीस आदि को अंकित करना तथा उसकी प्रमाणिकता को आनलाइन सत्यापित करना, 09 नवम्बर 2021 तक विश्वविद्यालय एवं अन्य एफिलियेटिंग एजेन्सी के नोडल अधिकारी द्वारा शिक्षण संस्था, पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार एवं अंकित फीस आदि की प्रमाणिकता को संबंधित शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष द्वारा आनलाइन सत्यापित करना है। समस्त शिक्षण संस्था/विश्वविद्यालय एवं अन्य एफिलियेटिंग एजेन्सी के नोडल अधिकारी उपरोक्त संशोधित नवीन समय-सारिणी के अनुसार अपनी-अपनी संस्थाओं को अपडेट/अग्रसारित करना सुनिश्चित करें।

0 टिप्पणियाँ