बक्शा/जौनपर
हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल बक्शा में मल्हनी विधानसभा के विधायक लकी यादव जी ने दिव्यांग विद्यालय में पहुँच कर दिव्यांग बच्चों को फल व मिठाई वितरित किया विधायक जी ने कहा इन दिव्यांग बच्चों को जो भी सुबिधायें होगी मै दिलाने का पूरा प्रयास करूंगा , दिव्यांग बच्चों को शिक्षण प्रशिक्षण देना व देख रेख करना बहुत ही पुनीत कार्य है दिव्यांगता कोई अभिसाप नहीं है दिव्यांगता एक चुनौती है हम सभी को स्वीकार करना चाहिए जिससे इन दिव्यांग बच्चों के जीवन मे खुशियाँ लाया जा सके दिव्यांग विद्यालय के सचिव प्रमोद कुमार माली द्वारा विद्यालय संबंधित पूरी जानकारी दी गयी दिव्यांग बच्चों का परिचय दिया और बताया कि इस विद्यालय में मानसिक मंद बच्चों को शिक्षण प्रशिक्षण चिकित्सा भोजन निः शुल्क दिया जाता है मौके पर उपस्थित आर बी यादव सचिव द्वारा दिव्यांग बच्चों को मिठाई खाने के लिए कुछ आर्थिक सहयोग दिए गए दिव्यांग स्कूल के स्टॉप में मनोज माली,शिल्पा गुप्ता, दीपा गुप्ता, रोली माली , शिवपूजन, ऊषा देवी ,सुदामा, सीमा, संदीप, आदि लोग उपस्थित रहे

0 टिप्पणियाँ