सचिव, चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन/नोडल अधिकारी जनपद जौनपुर जी.एस. प्रियदर्शी नोडल अधिकारी जनपद जौनपुर द्वारा कार्यालय अधिशासी अधिकारी नगर पालिका जौनपुर का निरीक्षण किया गया।

अक्षय मेल समाचार जौनपुर 

                निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संतोष मिश्रा को निर्देश दिया कि नई आलमारी खरीद ली जाए। फाइलें व्यवस्थित रूप से रखी जाए। उन्होंने कहा कि मैनुअल व्यवस्था खत्म करते हुए विभाग का डिजिटलाइजेशन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। नोडल अधिकारी द्वारा स्थाई एवं अस्थाई सफाई कर्मियों की संख्या के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। सुपरवाइजरो के पदोन्नति किए जाने हेतु निर्देश दिए। नोडल अधिकारी द्वारा जनपद से निकलने वाले कूड़े एवं उनके निष्पादन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। नोडल अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि ग्राउंड वाटर स्टोरेज के लिए भी व्यवस्था नगर पालिका के द्वारा की जाए। उन्होंने कहा कि जो लाइट खराब हो गई है उनकी रिपोर्ट उस वार्ड से संबंधित सफाई कर्मी से नियमित रूप से लें।
                      उन्होंने कहा कि अंत्येष्टि स्थल में अवशेष पैसों का सदुपयोग किया जाए। अधिशासी अधिकारी द्वारा बताया गया कि 05 अंत्येष्टि स्थल पर कार्य चल रहा है, जिस पर नोडल अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि 01 महीने में कार्य पूर्ण करा दिया जाए। कर्मचारियों के कटने वाले पैसे नियमित रूप से अपडेट किए जाए। उन्होंने कहा कि कूड़ा डंपिंग की जगह पर ही कूड़ा डम्प किया जाए। कूड़े का प्रतिदिन उठान हो। सुकर पालने वालो को सुकर बाड़े में ही रखने के लिए निर्देशित किया जाए। निराश्रित गोवंश को गो आश्रय स्थल में रखा जाए। नोडल अधिकारी द्वारा नगर पालिका स्कूल की स्थिति में सुधार लाए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ