जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

अक्षय मेल समाचार जौनपुर 

                बैठक में तेजस टुडे के क्षेत्रीय संवाददाता संजय मिश्रा के पुलिस उत्पीड़न की बात प्रकाश में लायी गई जिसमें डीएम/एसपी ने कार्यवाही का आश्वासन दिया। यशवंत कुमार गुप्ता के संदर्भ में कहा गया कि अपर जिलाधिकारी भू0राजस्व द्वारा जाच कराई गई है। उन्होंने कहा पत्रकारिता के मूल सिद्धांत को ध्यान में रखकर आम जनमानस के हित में लेखन कार्य किया जाय, जिससे जनपद में रचनात्मक और सकारात्मक माहौल बने। पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, अतः शासन से समन्वय बनाकर, जनता के कल्याण के लिए मिलकर कार्य किया जाना चाहिए। जिलाधिकारी ने जिला सूचना अधिकारी को पत्रकारों की सूची बनाकर थानों/कोतवाली में उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया। सदस्य अरुण सिंह द्वारा समिति के समक्ष प्रस्ताव रखा कि पत्रकारों के लिए लाइब्रेरी बनाया जाए। पत्रकारों के आवास/भूखण्ड की मांग के लिए जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया जिस पर उन्होंने कार्यवाही के लिए आश्वासन दिया। पत्रकारों के सुरक्षा के लिए शस्त्र के लाइसेंस की मांग किया, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा की अभी शस्त्र लाइसेंस बन्द है, शुरू होने पर अवगत कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय को निर्देशित किया जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक नियमित रूप से की जाए।
  बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी, समिति के सदस्य जय आनन्द, संजय अस्थाना, रामदयाल द्धिवेदी, वीरेंद्र कुमार मिश्र, मनीष मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
                                             

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ