रामपुर पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,आला कत्ल बरामद-

अक्षय मेल समाचार जौनपुर 
श्रीमान पुलिस अधीक्षक जौनपुर महोदय के अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण सम्बन्धी अभियान के अनुपालन में तथा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन में एवं श्रीमान  क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ महोदय के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 04.08.2021 को  प्रभारी निरीक्षक थाना रामपुर व पुलिस टीम द्वारा मु0अ0स0 115/21 धारा 302/323/147/504/506/34 भादवि  में वाँछित अभियुक्त (गैंगलीडर) 1. आशुतोष मिश्रा उर्फ सिन्टू पुत्र स्व0 जयप्रकाश मिश्र पता नरसिंहदासपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर 2. नितेश पाण्डेय पुत्र दशामणी पाण्डेय निवासी बेरवा पहाड़ंपुर थाना कोईरौना जिला भदोही 3. सिद्धनाथ पुत्र भगवती प्रसाद उपाध्याय निवासी नरसिंहदासपुर थाना रामपुर जौनपुर को सधीरनगंज बाजार थाना रामपुर के पास से समय 15.40 बजे गिरफ्तार किया गया । उस समय अभियुक्तगण कहीं बाहर भागने की फिराक में थे । थाना स्थानीय के ग्राम नरसिंहदासपुर में आशुतोष मिश्रा पुत्र स्व0 जयप्रकाश मिश्रा द्वारा अपने गिरोह के 11 अन्य सदस्यों के साथ एक राय होकर अपने ही ग्राम के आनन्द मिश्रा पुत्र जिलाजीत मिश्रा को लोहे की राड व डण्डे आदि से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसकी दौराने उपचार दिनांक 31.07.2021 को मृत्यू हो गयी थी । उक्त आशुतोष मिश्रा उर्फ सिन्टू द्वारा  स्वयं को तथाकथित पत्रकार बता कर पूर्व में भी अपने साथियों के साथ मिलकर जमीनो पर अवैध कब्जा करने की नियत से मार पीट व जान लेवा हमला करने अपराध किया जा चुका है । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर कई अभियोग पंजीकृत है । अभियुक्त आशुतोष मिश्रा उपरोक्त की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल आला कत्ल लोहे का राड़ और उसके शाले नितेश पाण्डेय की निशानदेही पर लकड़ी का डण्डा बरामद किया गया है , जिससे दोनो अभियुक्तो ने मृतक के ऊपर जान लेवा हमला किया था । 
             
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. आशुतोष मिश्रा उर्फ सिन्टू पुत्र स्व0 जयप्रकाश मिश्र पता नरसिंहदासपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
2. नितेश पाण्डेय पुत्र दशामणी पाण्डेय निवासी बेरवा पहाड़ंपुर थाना कोईरौना जिला भदोही ।
3. सिद्धनाथ पुत्र भगवती प्रसाद उपाध्याय निवासी नरसिंहदासपुर थाना रामपुर जौनपुर ।
*आपराधिक इतिहास-*
आशुतोष मिश्रा
1. मु0अ0सं0 115/21 धारा 147/323/506/302/34/504 भादवि थाना रामपुर जौनपुर
2. मु0अ0सं0 55/20 धारा 147/323/504/506/308/427 भादवि थाना रामपुर जौनपुर ।
3. मु0अ0सं0 178/18 धारा 2/3 सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधि0 थाना रामपुर जौनपुर ।
4. मु0अ0सं0 183/11 धारा 452/323/504/506 भादवि थाना रामपुर जौनपुर ।

नितेश पाण्डेय
1. मु0अ0सं0 115/21 धारा 147/323/506/302/34/504 भादवि थाना रामपुर जौनपुर ।
2. मु0अ0सं0 40/21 धारा 386 भादवि थाना कोइरौना जनपद भदोही ।
3. मु0अ0सं0 43/21 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना कोइरौना जनपद भदोही ।
4. मु0अ0सं0 44/21 धारा 41/411/414 भादवि थाना कोइरौना जनपद भदोही ।
सिद्धनाथ उपाध्याय
1. मु0अ0सं0 115/21 धारा 147/323/506/302/34/504 भादवि थाना रामपुर जौनपुर ।
2. मु0अ0सं0 55/20 धारा 147/323/504/506/308/427 भादवि थाना रामपुर जौनपुर ।
*बरामदगी का विवरण-*
1. अभियुक्त आशुतोष मिश्रा के निशानदेही पर आला कत्ल एक लोहे का गदाला (रॉड) ।
2. अभियुक्त नितेश पाण्डेय के निशानदेही पर आला कत्ल एक लकड़ी का डण्डा । 

*गिरफ्तारी/ बरामदगी करने वाली टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक विजय शंकर सिह, थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
2. उ0नि0 रामभवन यादव, हे0का0 अखिलेश यादव,हे0का0 इन्द्रदेव सिंह,का0 आकाश चौहान,का0 तानसेन थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ