श्री अजय साहनी पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण दिशा निर्देशन में आज दिनांक 05.08.2021 को थाना सरायख्वाजा पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर पशु चोर अभियुक्त 1- राजकमल बिन्द पुत्र श्री अखिलेश बिन्द उम्र 22 वर्ष निवासी मनेछा थाना खेतासराय जनपद जौनपुर, 2- राशिद पुत्र वहीद उम्र 19 वर्ष निवासी सुम्बुलपुर (मनेछा) थाना खेतासराय जौनपुर जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय सरायख्वाजा जौनपुर पर मु0अ0सं0 237/21 धारा 379/411 भादवि व मु0अ0सं0 203/21 धारा 379/336/411 भादवि पशु चोरी का मुकदमा पंजीकृत है। ग्राम करंजाकला जौनपुर से मय एक अदद तमन्चा, एक अदद जिन्दा कारतूस, एक अदद चाकू नजायज व नगद रुपया तथा एक पिकअप वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया तथा पूर्व के मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये फर्द बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 241/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0 242/21 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तों को आवश्यक कार्यवाही उपरान्त जेल भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*
1- राजकमल बिन्द पुत्र श्री अखिलेश बिन्द निवासी मनेछा थाना खेतासराय जनपद जौनपुर।
2- राशिद पुत्र वहीद निवासी सुम्बुलपुर (मनेछा) थाना खेतासराय जौनपुर।
*बरामदगी का विवरण -*
1- 01 देशी तमन्चा 315 वोर
2- 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर
3- 01 नाजायज चाकू
4- 01 पिकप वाहन
5- 6440/- रुपया, चोरी के माल बिक्री का
*आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण*
1- मु0अ0सं0 237/21 धारा 379/411 भादवि थाना सरायख्वाजा जौनपुर
2- मु0अ0सं0 203/21 धारा 379/336/411 भादवि थाना सरायख्वाजा जौनपुर
3- मु0अ0सं0 241/21 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना सरायख्वाजा जौनपुर
4- मु0अ0सं0 242/21 धारा 4/25 आर्मस एक्ट थाना सरायख्वाजा जौनपुर
*गिरफ्तार करने वाली टीम*
1. उ0नि0 रोहित कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी शिकारपुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर
2. उ0नि0 बृजेश कुमार गुप्ता चौकी प्रभारी पूर्वाचल थाना सरायख्वाजा जौनपुर
3. उ0नि0 बासदेव प्रसाद थाना सरायख्वाजा जौनपुर
4. हे0का0 रोबिन यादव, का0 राहुल गुप्ता, का0 अली अहमद थाना सरायख्वाजा जौनपुर

0 टिप्पणियाँ