अक्षय मेल ब्यूरो।
जगदीशपुर अमेठी। कोऑपरेटिव डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ट्राईफेड देहरादून भारत सरकार की मिशन वन धन योजना के लिए नोडल एजेंसी है।
ट्राईफेड ने क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर मिशन वन धन योजना के क्रियान्वयन हेतु मिशन वास्तुकला का गठन किया गया है इसके क्रियान्वयन हेतु ट्राईफेड में एक राज्य संचालन समिति का गठन किया है जिसमें राज्य मिशन निदेशक के रूप में क्षेत्रीय प्रबंधक ट्राईफेड, नोडल अधिकारी जनजातीय विकास, प्रतिनिधि यूपी वन निगम व तकनीकी एजेंसी के रूप में आईआईटी रुड़की व सेंटर आफ टेक्नोलॉजी एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सीटेड को चुना गया है। मासिक प्रगति समीक्षा में मुख्य रूप से न्यूनतम समर्थन मूल्य व लघु वन उत्पाद के लिए मूल्य श्रृंखला का विकास आदिवासी उत्पादों के विकास और विपणन के लिए संस्थागत समर्थन और अनुदान पर प्रगति एवं चर्चा की जाएगी। मिशन कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए राज्य संचालन समिति महीने में एक बार बैठक रखी जाएगी जिसमें मासिक आधार पर प्रगति रिपोर्ट प्रधान कार्यालय नई दिल्ली को भेजी जाएगी संस्थान के कर्मचारियों सुशील दिनेश रितेश विजय नेहा मधु अरविंद आदि ने खुशी व्यक्त की है।

0 टिप्पणियाँ