आग से जलकर घर की गृहस्थी हुई राख ।

आग से जलकर घर की गृहस्थी हुई राख ।

के.पी.सविता 
अक्षय मेल शाहगढ-अमेठी। ब्लाक शाहगढ क्षेत्र के एक गांव में बीती रात एक घर में अज्ञात कारण वश लगी आग से घर की गृहस्थी जलकर राख हो गयी। मामला कोतवाली गौरीगंज के पूरे इच्छा राम शुक्ल मजरे अफोइया का है। जहाँ गंगाधर शुक्ल पुत्र सरजू प्रसाद के घर के अन्दर सभी सपरिवार सो रहे थे। घर मे रात लगभग 2 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गयी। आग की लपटों से परिजनों को जब जानकारी हुई। तब उन्होंने हल्ला गुहार लगायी,  तो ग्रामीणों व परिजनों की मदद से आग को काबू में करने की भरपूर कोशिश की गयी पर तब तक सब जलकर खाक हो चुका था। जिसमें बंधी गाय भी झुलस गयी। सूचना पर राजस्व कर्मी पहुँचकर नुकसान का जायजा लिया। लेकिन पूरी गृहस्थी जल जाने से परिजनों  को अन्न के लाले के साथ बडी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ