9 अगस्त को मनाया जाएगा "आजादी का अमृत महोत्सव"।
सभी शहीद स्थलों पर आयोजित होंगे कार्यक्रम।
मुख्य कार्यक्रम विकासखंड गौरीगंज स्थित शहीद स्मारक पर होगा आयोजित।
अक्षय मेल ब्यूरो अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि काकोरी घटना वर्षगांठ के अवसर पर शासन द्वारा 9 अगस्त को "आजादी का अमृत महोत्सव" मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त के क्रम में उन्होंने बताया कि जनपद के समस्त शहीद स्मारकों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसको लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित समस्त तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में मुख्य कार्यक्रम विकासखंड गौरीगंज के परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर पूर्वाहन 10:00 बजे आयोजित किया जाएगा इसके साथ ही समस्त विकास खंडों में स्वतंत्रता संग्राम स्थलों, शहीद स्मारकों, शैक्षणिक संस्थानों में पूर्वाहन 10:00 बजे से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे एवं पूर्वाहन 11:00 बजे से मा. मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके साथ ही सभी विकास खंडों में प्रभात फेरी, तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी इसके अंतर्गत एनएसएस, एनसीसी, स्काउट गाइड, सिविल डिफेंस, समाजसेवी, स्वयं सेवा संस्थान आदि के वॉलिंटियर्स को सम्मिलित किया जाएगा जिन्हें प्रभात फेरी के स्लोगन प्रथक से उपलब्ध करा दिए जाएंगे। जनपद स्तर पर प्रभातफेरी, तिरंगा यात्रा विकासखंड गौरीगंज शहीद स्मारक स्थल से होते हुए सब्जी मंडी चौराहा से ओवर ब्रिज के नीचे से होते हुए अमेठी गौरीगंज रोड से हनुमान मंदिर तिराहा होकर पुनः शहीद स्मारक स्थल पर समाप्त होगी। इसके साथ ही सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में स्वच्छता के लिए एक अभियान के रूप में संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी कार्यक्रम कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हैं आयोजित कराए जाएंगे।

0 टिप्पणियाँ