उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाली चीनी मिलों, सहकारी गन्ना विकास समितियों व गन्ना कृषकों को पुरस्कृत किये जाने की योजना लागू की गई है।
प्रदेश की समस्त चीनी मिलों एवं समस्त सहकारी गन्ना समितियों के साथ-साथ गन्ना कृषकों द्वारा इस योजना में निःशुल्क प्रतिभाग किया जा सकेगा। योजना में प्रदेश स्तर पर चयनित प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार विजेताओं को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र व पुरस्कार राशि क्रमशः मु. 51000.00, 31000.00 व 21000.00 प्रदान की जाएगी। योजना में आवेदन हेतु अंतिम तिथि 31 सितम्बर 2021 व आवेदन निःशुल्क है। गन्ने की खेती करने वाले एैसे कृषक जो गन्ना समिति के नियमित सदस्य हों व समिति के पुराने बकायेदार न हां तथा जिनके गन्ने का क्षेत्रफल न्यूनतम 0.200 हे. हो, जिसमें स्वीकृत प्रजाति का गन्ना लगा हो, आवेदन हेतु पात्र होंगे। एक परिवार का एक ही सदस्य योजना में सम्मिलित हो सकता है। इच्छुक कृषक आवेदन पत्र गन्ना विकास परिषद शाहगंज से अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2021 तक प्राप्त कर सकते है। पूर्ण आवेदन पत्र गन्ना विकास परिषद पर ही 30 सितम्बर 2021 तक जमा करना होगा। जिसके उपरांत जिला स्तरीय कमेटी निर्धारित बिन्दुओं पर कृषकों के प्रदर्शन अनुसार अंक प्रदान कर परिणाम परिक्षेत्र स्तरीय कमेटी को प्रेषित किया जायेगा।

0 टिप्पणियाँ