प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव में 159 मत पाकर अखिलेश प्रताप सिंह हुए विजयी।
अक्षय मेल ब्यूरो अमेठी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव में अखिलेश प्रताप सिंह 159 मत पाकर हुए विजयी।
ब्लॉक संसाधन केन्द्र मुसाफिरखाना में बुधवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव में जिले से आए पर्यवेक्षकों संघ के जिलाउपाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष भेटुआ गिरीश पाण्डेय जिला मीडिया प्रभारी गंगधर शुक्ला समय से पहुँचकर चुनाव प्रक्रिया शुरू किया। कुल पर्चो की विक्री हुई। अखिलेश प्रताप सिंह व महेन्द्र प्रताप सिंह ने नामांकन किया । जाँच के बाद दोनों नाम निर्देशन पत्र वैध पाए जाने के बाद मतदान शुरू हुआ । कुल 298 मतो में 283 मत पड़े।
अखिलेश प्रताप सिंह 159 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी महेन्द्र प्रताप सिंह को 35 मतो के अन्तर से विजयी हुए। महेन्द्र प्रताप सिंह को कुल 124 मत मिले। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री रामधनी शहगल ,विवेक मिश्र अनुप्रास गुप्ता राजेन्द्र यादव, देवेश सिंह प्रभात सिंह सुधाकर दुबे सुभाष चन्द्र वर्मा सन्दीप यादव जितेन्द्र सिंह प्रदीप तिवारी पद्माकर मिश्रा रवींद्र सिंह चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ